अतरी: श्री गणपति जी साइबर कैफे से डेढ़ लाख रुपया नगद एक लैपटॉप एक टैब सहित अन्य कीमती सामान लेकर हुआ फरार
Atri, Gaya | Jun 13, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के पास स्थित एक श्री गणपति जी साइबर कैफे दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक टैब सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार कुणाल कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।