सोनो: झाझा को अनुमंडल बनाने की मांग तेज, बुद्धिजीवियों ने हथिया में की बैठक
Sono, Jamui | Jun 3, 2026 झाझा को अनुमंडल का दर्जा दिए जाने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को दोपहर दो बजे झाझा थाना क्षेत्र के हथिया गांव में बुद्धिजीवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास, प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार तथा आम लोगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि झाझा क्षेत्र भौगोलिक, ज