सिरोही: पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव फिर पहुंचे हाईकोर्ट, पूर्व विधायक ने चुनाव न कराने को लेकर दायर की अवमानना याचिका
Sirohi, Sirohi | Jul 6, 2026 राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर एक बार फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 31 जुलाई 2026 तक चुनाव संपन्न नहीं कराने पर याचिकाकर्ता सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में अवमानना याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने 22 मई 2026 को दिए अपने फैसले में स्पष्ट निर्