खड़गपुर: खड़गपुर में युवा राजद ने मुंगेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
हवेली खड़गपुर की राजनीति में महागठबंधन की एकजुटता और युवाओं के बढ़ते प्रभाव की एक नई झलक रविवार 10 बजे को देखने को मिली। छात्र राजद के प्रदेश महासचिव ईशु यादव के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार के लिए एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।