सिंगरौली: विस अध्यक्ष की मौजूदगी में हंगामा, महोत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका, प्रशासन के खिलाफ लगे नारे, वीडियो वायरल
सिंगरौली में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। धक्का-मुक्की में सांसद गिरते-गिरते बचे। पूरे मामले का वीडियो भी मंगलवार को सामने आया है।दरअसल, सोमवार शाम सिंगरौली के स्थापना दिवस के मौके पर बैढ़न के जून कुमारी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया