शाहबाद: नरहाई में किशोरी ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
शशाहाबाद कोतवाली के ग्राम नरहाई में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक फोर्स बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।