निवाई: सोमवार सुबह क्षेत्र में हुई मुसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को नुक़सान, महापंचायत ने सरकार से मुआवजे की मांग की
Niwai, Tonk | Oct 19, 2026 निवाई उपखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह 6:00 करीब मूसलाधार बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया तमाम खेतों में तेज गर्जन के साथ हुई बारिश से किसानों में मायूसी छा गई खेतों में बारिश का पानी भरने से किसानों की फसले खराब हो गई। किसान महापंचायत ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों को अब सिर्फ सरकार का सहारा ही बचा सकता है।