गोरखपुर: युवती से बीच सड़क शोहदे ने की छेड़खानी, विरोध करने पर नाराज होकर किया हमला, शोहदे की तलाश में जुटी कैंट पुलिस
गोरखपुर में युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगा है।आरोप है कि युवती मंदिर से लौट रही थी तभी मदन मोहन मालवीय इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी के गेट सामने शोहदे ने उससे पहले बातचीत करने के लिए दबाव बनाया।और मना करने पर शोहदा भड़क उठा और मारपीट करने लगा।और पीड़ित का फोन भी पटक कर तोड़ दिया।राहगीरों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।