तिनफेडवा में युवक का शव मिलने से सनसनी केरेडारी के सिजुवा गांव स्थित तिनफेडवा में युवक सुजीत कुमार का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला आत्महत्या है या हत्या, इसकी जांच जारी है।