इनर व्हील क्लब ने छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री, सहयोग राशि देकर बढ़ाया उत्साह
मुजफ्फरपुर। छठ महापर्व के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्ष प्रीति प्रिया के नेतृत्व में दर्जनों छठ व्रती महिलाओं को साड़ी, श्रृंगार सामग्री, सूप, नारियल, मिठाई, गेहूं, चीनी समेत अन्य पूजन सामग्री और सहयोग राशि प्रदान की गई।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रीति प्रिया ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा का पर्व है। क्लब की कई महिलाएं स्वयं भी छठ व्रत करती हैं। ऐसे में व्रतियों की आस्था और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से छोटा सा सहयोग किया गया है।
उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों की मदद करना क्लब के सामाजिक सेवा कार्यों का हिस्सा है। इस दौरान क्लब की अन्य महिला सदस्य भी मौजूद रहीं।
Musahri, Muzaffarpur | Nov 10, 2026