बिस्फी: परसौनी में घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर
परसौनी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात घर में घुसकर 19 वर्षीय युवती से दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपितों ने युवती के साथ मारपीट की और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना के बाद घायल युवती को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिय