अशोकनगर जिले के अमरोद गांव निवासी कृष्णा अपने घर से हिनोतिया गांव गये हुए थे। वहां से लौटकर अपने घर के लिए जा रहे थे। जैसे ही वापस आते समय सहोदरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसके कारण से वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर इलाज़ चल रहा है।