सरायपाली: सरायपाली में 4 युवकों से 690 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद, गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने झिलमिला-बैदपाली रोड पर दबिश देकर 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 690 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrazepam बरामद हुईं, जिसकी कीमत 55,200 रुपये है। साथ ही बाइक और अन्य संपत्ति जब्त की गई। अभियुक्तों को न्यायिक रिमांड पर भेज कर मामला जांच में लिया गया।