सोमवार को शाम करीब 5:00 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अतर्रा तहसील क्षेत्र के नरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सराया जदीद निवासी बबलू पुत्र रामसनेही (उम्र लगभग 30 वर्ष) अपनी रिश्तेदारी में पचोखर गांव आया हुआ था।