हुज़ूर: परवलिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, खेत के पास मिला शव
Huzur, Bhopal | Apr 11, 2026 भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किसान का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आकाश गुर्जर, उम्र 23 वर्ष, निवासी दौराहा जिला सीहोर के रूप में हुई है। शव के पास उसकी बाइक भी खड़ी मिली।