हरदोई: कोतवाली देहात के आशा गांव में जरा सी बात पर जीआईसी के छात्र को पीटा, इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2024 कोतवाली देहात के आशा गांव निवासी शिवकुमार का 14 वर्षीय पुत्र सुमित यादव जीआईसी में 9 वीं का छात्र था बुधवार की शाम को वह खेत पर गेहूं की बाली भून कर खाने के लिए तैयार की,गांव का रजनीश वहां पहुंचा और उसकी सारी बाली बिखेर दी।इसी बात सुमित और रजनीश के बीच नोंकझोंक होने लगी। रजनीश का पिता संतराम वहां पहुंचा और सुमित के सिर पर डंडा मार दिया जिससे वह घायल हो गया।