उचकागांव: सौ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ आर्केस्ट्रा डांसर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उचकागांव थाना क्षेत्र के अमठा भुवन अंडर पास के समीप पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में पश्चिम बंगाल निवासी एक आर्केस्ट्रा डांसर को सौ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। बताया जा रहा है कि उचकागांव थाने के जमदार कन्हैया लाल सिंह पुलिस बल के साथ दिवा गस्ती में निकले हुए थे।