झालरापाटन: झालरापाटन नगरपालिका ने स्वच्छता कर्मियों को मिठाई बांटी, धनतेरस पर 250 पैकेट देसी घी की मिठाई दिए
झालरापाटन नगरपालिका ने दीपावली पर स्वच्छता कर्मियों और कर्मचारियों को मिठाई के पैकेट बांटे। राजीविका महिला समूह की बनाई देसी घी की मिठाई के पैकेट दिए गए। नगरपालिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि दीपावली रोशनी, प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। यह ऊंच-नीच का भेद मिटाता है। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना की।