मसूदा: मसूदा में नगरपालिका मतदाता सूची 2026 का हुआ अंतिम प्रकाशन
Masuda, Ajmer | Apr 23, 2026 मसूदा और बिजयनगर नगरपालिका की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी दीपशिखा की ओर से किया गया। 24 मार्च को प्रारूप प्रकाशन के बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात यह सूची तैयार की गई। निर्वाचन कार्यालय मसूदा में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कॉपियां उपलब्धकरवाई गई।