पटना ग्रामीण: बक्सर में किसानों की पिटाई को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने केंद्र और बिहार सरकार पर साधा निशाना
बक्सर के चौसा पावर प्लांट के पास मुआवजा समेत कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों पर लाठी चार्ज किए जाने को लेकर पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने केंद्र की बीजेपी सरकार और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की दुश्मन है।