किच्छा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोग सबसे पहले डीडी चौक पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायक शिव अरोड़ा ने मुस्लिम समाज के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक सौहार्द पर भी असर पड़ सकता है।