बांदा: सरस्वाह गांव की कुछ महिलाओं ने एक युवक पर गाली-गलौज करने का लगाया आरोप, DM और SP से की शिकायत
Banda, Banda | Dec 29, 2025 बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वाह गांव निवासी कुछ महिलाएं बांदा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची हैं। जहां पर इन्होंने एक युवक पर इनको गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। जिसके संबंध में पीड़ित महिलाओं नें बांदा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।