जशपुर: इंसास रायफल छोड़कर फरार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया, जशपुर पुलिस ने लिया रिमांड
बूमतेल-सरनाटोली जंगल में पुलिस घेराबंदी के दौरान इंसास रायफल समेत हथियार छोड़कर फरार हुए आरोपी पलटू दास (उम्र 36 वर्ष ), निवासी गुमला (झारखंड) को जशपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एक अन्य आरोपी हृदय साहू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी