लंभुआ: रवनिया पूरब चौराहे पर रील बनाने के दौरान दो बाइकों की हुई भिंडत, एक बाइक स्थिर, दूसरी की हालत गंभीर
कुड़वार थानाक्षेत्र के रवनिया पूरब चौराहे पर रील बनाने के दौरान दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई।हादसे में एक बाइक पर सवार सादिक पुत्र अशफाक को मामूली चोटें आई है जबकि दूसरी बाइक सवार राकेश वर्मा पुत्र रामकिशोर वर्मा को गंभीर चोटें लगी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश की हालत गंभीर देख उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।जहां उसका इलाज चल रहा है।