लंभुआ: लंभुआ CHC में कॉल करने के लिए युवक ने महिला कर्मचारी से मांगा मोबाइल, लेकर हुआ फरार
लंभुआ CHC में एम्बुलेंस कर्मचारी संजू जायसवाल से एक युवक ने बात करने के बहाने मोबाइल मांगा और फिर बात करते-करते वह रफूचक्कर हो गया।वहा मौजूद स्टाफ ने युवक को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला।घटना के बाद से संजू का मोबाइल स्विच आफ बता रहा है।वहीं युवक का CCTV फुटेज सामने आया है।संजू ने घटना की शिकायत थाने पर की है।