लंभुआ: लंभुआ के भिटौरा गांव निवासी समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह को अयोध्या में मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान
लंभुआ तहसील क्षेत्र के भिटौरा के युवा सामजिक कार्यकर्ता शत्रुधन सिंह को उनके सामाजिक कार्यो के लिए अयोध्या मे मेजर ध्यानचंद्र खेल उत्थान समिति व राम कृष्ण मिशन फाउंडेशन द्वारा समाजसेविका अंजू सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।शत्रुधन सिंह अब तक 24 बार रक्तदान कर चुके है और लगातार जरूरतमंद व असहाय लोगो की सेवा मे लगे रहते है।