लंभुआ: बरसङा गांव में प्रधान पति ने दलित महिला की जमीन पर अपने करीबी को कराया कब्जा, पीड़ित महिला की नहीं हो रही सुनवाई
लंभुआ क्षेत्र के बरसड़ा गांव निवासी पीड़ित जयराजी पत्नी जागेशर ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजीत तिवारी ने दबंगई के बल पर गांव के रामआसरे पुत्र दरगाही को हरिजन आबादी की जमीन पर टीनशेड रखवाकर कब्जा करा दिया।इसकी शिकायत मैने थाने से लेकर DM,SP व SDM एवं प्रशासनिक अधिकारियों तक की लेकिन मेरी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।