माकड़ोन: तराना पुलिस ने बघेरा चोरी का किया खुलासा, 10 लाख का सोना-चांदी, 2 बाइक बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
Makdon, Ujjain | Jul 29, 2026 बुधवार शाम 6:00 बजे तराना थाना पुलिस ने ग्राम बघेरा में घर से हुई सोना-चांदी और नगदी चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और उनके पास से करीब 10 लाख रुपये का 8-10 ग्राम सोना, 2.5 से 3 किलो चांदी और दो मोटरसाइकिल जब्त की। दो आरोपियों को कोर्ट से 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।