बिंदकी: गुनीर गांव के आगे बक्सर मोड़ के पास पेड़ पर गमछा से लटका मिला अज्ञात वृद्ध का शव, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुनीर गांव के आगे बक्सर मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे पेड़ पर गमछा से फांसी लगा हुआ एक अज्ञात वृद्ध उम्र लगभग 55 वर्ष का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शिनाख्त हेतु क्षेत्रीय स्तर पर काफी प्रयास किया जब कोई पता नहीं चला तो शव को मोर्चरी हाउस फतेहपुर भेज दिया।