लोहरदगा: लोहरदगा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, भाजपा ने डीसी को मुआवजे की मांग वाला ज्ञापन सौंपा
लोहरदगा जिले में हाल ही में हुई बेमौसम मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार शाम 4 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्णा को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के लिए मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई है। ज