देहरादून: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई इस प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला गया।
भाजपा ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम का अधूरा गायन किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह राष्ट्रीय गीत का अपमान है। पार्टी ने कहा कि वर्ग विशेष के तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रगीत की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। भाजपा अब राष्ट्रीय गीत के सम्मान में जनता के बीच जनजागरण अभियान चलाएगी और पार्टी के हर कार्यक्रम में वंदे मातरम का गायन किया जाएगा।
पूरी खबर देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें! 👇
#VandeMataram #BJP4UK #DehradunNews #MahendraBhatt #UttarakhandNews