गोरखपुर: राप्ती किनारे आबकारी विभाग ने चलाया बड़ा अभियान, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद
गोरखपुर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी अरविंद मौर्य के नेतृत्व में शुक्रवार 31 जुलाई को आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 सदर और क्षेत्र-2 की टीम ने थाना राजघाट क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे, अमरूद के बागों और झाड़ियों में दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम