बागपत: पुलिस लाइन बागपत के निकट वन क्षेत्र में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
Baghpat, Bagpat | Apr 22, 2025 मंगलवार की शाम करीब साढे पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन बागपत के निकट वन क्षेत्र में आग लग गई। आग लगते ही पेड़-पौधे जलने लगे। आग लगने से धुआं उठने लगा। धुआं पुलिस लाइन बागपत होते हुए कलेक्ट्रेट तक में घुस गया। जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों को भी सांस लेने में परेशानी होने लगी।