अशोक नगर: मनागन गांव में 30 वर्षीय युवक के उपर गिरी घर की दीवार, गंभीर घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के मनागन गांव में एक युवक पर घर की दीवार गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार मनागन निवासी राजकुमार पुत्र पहलवान अहिरवार उम्र 30 वर्ष रविवार की सुबह 7:00 बजे अपने घर की जर्जर दीवार गिरा रहा था। इसी दौरान अचानक से दीवार युवक के ऊपर ही गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया युवक के सिर एवं कमर में चोटें आई हैं।