नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर सेक्स लेन पुल पर गांजा की डिलीवरी देने जा रहे दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 2 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दो मोबाइल व एक बाइक जब्त किया है। तस्कर राघोपुर वैशाली के वीरेंद्र कुमार व सनी कुमार है। गांजा के अनुमानित कीमत करीब ₹20000 है। थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पुछताछ कि जा रही है।