हरसूद: कृषि उपज मंडी हरसूद में दो दिन नीलामी कार्य रहेगा बंद, मंडी प्रशासन ने उपज नहीं लाने की अपील की
कृषि उपज मंडी हरसूद में इन दिनों सोयाबीन एवं मक्का फसल की खूब आवक हो रही है। मंडी प्रांगण में स्थित सभी प्लेटफार्मों पर ट्रैक्टर ट्रालियों की कतार लग रही है। हरसूद मंडी आने वाले किसानों को परेशानी न हो इसलिए मंडी प्रशासन ने शनिवार एवं रविवार को हरसूद मंडी में उपज नहीं लाने की अपील की है।