नारासन: दिल्ली रोड पर होटल की पार्किंग से शादी समारोह के दौरान अज्ञात चोर ने बाइक की चोरी की, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
मंगलौर कोतवाली पुलिस को शिवाजी कॉलोनी निवासी ललित मोहन ने तहरीर देकर बताया कि दिल्ली रोड पर होटल में वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उन्होंने अपनी बाइक होटल की पार्किंग में खड़ी की थी। शादी समारोह से बाहर आए तो उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। पीड़ित ने चोर पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।