बांसवाड़ा: तेजपुर जैन मंदिर में मुख्य दरवाज़े का ताला तोड़कर अष्टधातु की चार मूर्तियां और दो पीतल के सिंहासन चोरी, रिपोर्ट दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेजपुर जैन मंदिर मे चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया हे सोमवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार बीती रात्रि को अज्ञात बदमाशों मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अष्टधातु से निर्मित चार मूर्तिया एवं दो पीतल के सिंहासन चोरी कर ले गए। जैन समाजजन सदर थाने पहुँचे और समाज के प्रदीप जैन द्वारा इस संबंध में सदर थाने मे रिपोर्ट दी.