टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने सुरेवाला में आईटीआई कॉलेज के पास सट्टा खाईवाली करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
टिब्बी थाना पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सहायक उप निरीक्षक रामस्वरूप स्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरेवाला से बणी मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के पास दबिश दी। इस दौरान वार्ड नंबर 12 निवासी विक्की पुत्र काला सिंह को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।