तुलसीपुर: बीडीओ गैसड़ी अवनींद्र कुमार पांडे के स्थानांतरण पर दी गई विदाई, नवागत बीडीओ रजनीश शुक्ला का हुआ भव्य स्वागत
बीडीओ गैसड़ी और अवनींद्र कुमार पांडे के स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई तथा नवजात बीडीओ रजनीश शुक्ला का स्वागत क्षेत्र पंचायत गैसड़ी परिसर में किया गया। ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह उर्फ शक्ति सिंह ने कहा कि खंड विकास अधिकारी अवनींद्र कुमार पांडे के व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया है उन्हें विदा करते हुए दुख हो रहा है।