तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने लाल नगर सिपहिया में संत कबीर सेवा संस्थान में भंडारे में भाग लिया
11 जून बुधवार शाम 7:00 बजे विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने लाल नगर सिपहिया में संत कबीर सेवा संस्थान में पहुंचकर भंडारे में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने हमेशा लोगों को जात-पात आडंबर और छुआछूत से दूर रहकर एक समान रहने की प्रेरणा लोगों को हमेशा दी है उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता के लिए कबीर दास जी के दोहे आज भी लोगों के लिए प्रासंगिक हैं।