तुलसीपुर: विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार को क्षेत्र में आयोजित भंडारे में किया प्रतिभाग
10 जून मंगलवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार को क्षेत्र में आयोजित विभिन्न स्थानों पर भंडारे में प्रतिभाग किया। उन्होंने पूजन अर्चन कर क्षेत्र वासियों के कल्याण की कामना बजरंगबली से की एवं लोगों को प्रसाद भी वितरण किया। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन से धार्मिक भावना के साथ सामाजिक समरसता का विकास होता है।