तुलसीपुर: घटिया सड़क निर्माण का वीडियो हुआ वायरल, सहायक अभियंता ने जताई नाराज़गी, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
तुलसीपुर तहसील के पचपेड़वा में घटिया सड़क निर्माण को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सहायक अभियंता प्रांतीय खंड अशोक कुमार साहनी खुद सड़क की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं और ठेकेदार पर सख्त नाराजगी जताते हुए मानक के अनुसार सड़क निर्माण करने की बात कर रहे हैं।