गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस ने देसी-विदेशी शराब की खेप के साथ 3 धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई,वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देशन में कल दिनांक-15 फरवरी रविवार की मध्यरात्रि को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में 30 लीटर देशी महुआ शराब, 15.75 लीटर विदेशी शराब, 01 बाइक, 01 मोबाईल एवं 01 तसला के साथ 03 धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी आज दिनांक 16 फरवरी सोमवार की शाम 5 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी।