अजमेर: अजमेर में पानी की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जलदाय भवन के बाहर बड़ी संख्या में लोग शामिल
Ajmer, Ajmer | Jun 9, 2026 अजमेर में पानी की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा और जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्य जलदाय भवन के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्र हुए। हाथों में मटके और तख्तियां लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।