बिलग्राम: बिलग्राम में 500 रुपये का लालच देकर 13 वर्षीय किशोर के साथ दो लोगों ने किया कुकर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है।पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार घटना 31 मार्च 2026 की शाम करीब 4 बजे की है। बिलग्राम क्षेत्र के निवासी पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके 13 वर्षीय बेटे को गांव के ही दो लोग बहला-फुसलाकर ले गए थे।आरोप है कि दोनों ने किशोर को 500 रुपये का लालच दिया और उसके साथ गलत काम कुकर्म किया।