उधवा: बीडीओ ने पश्चिमी प्राणपुर पंचायत का निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने बुधवार को उधवा प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी प्राणपुर पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं की प्रगति एवं आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंचायत भवन का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां आने वाले ग्रामीणों के लिए पेयजल,बिजली,बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।