इंदौर: बाणगंगा थाने के SI से मारपीट करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ़्तार कर पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपियों में जेल प्रहरी भी शामिल
Indore, Indore | Feb 7, 2025 इंदौर के बाणगंगा थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी रवि और विकास का जुलूस निकाला। जिसमें नशे में धुत बदमाशों ने पुलिसकर्मी के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उन्हें पीट भी दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बदमाश रवि और विकास को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला।