आंवला: आंवला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बोले- 9 वर्षों में बदला प्रदेश का स्वरूप
आंवला में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को दोपहर एक बजे आंवला स्थित निरामया हॉस्पिटल के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सरकार के सेवा, सुशासन और विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।