नासरीगंज: नासरीगंज प्रखण्ड में खेतों में आगलगी की घटना को लेकर सीओ ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
नासरीगंज प्रखंड व अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांव में इन दिनों गेहूं की फसल पककर पूरी तरह से तैयार हो गया है। तेज पछुआ हवा होने से कभी भी आग लगने की संभावना बनी रहती है। आग भीषण हो सकता है। इसके लिए नासरीगंज अंचलाधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सीओ ने आगलगी की बढ़ती घटना को लेकर लोगों से सुबह 8 बजे से पहले और शाम में 6 बजे के बाद खाना बनाने का आग्रह किया